शिक्षा दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार – भगवानू

बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज सेवा में योगदान देने का कृषि छात्र छात्रों से आह्वान

कृषि विश्वविद्यालय में गुंजा जय भीम का नारा

कृषि  महाविद्यालय में हुआ 134वीं अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन

शिक्षा दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार – भगवानू

बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज सेवा में योगदान देने का कृषि छात्र छात्रों से आह्वान

कृषि विश्वविद्यालय में गुंजा जय भीम का नारा

कृषि  महाविद्यालय में हुआ 134वीं अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन


रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 14/04/2025। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर स्थित सेमिनार हाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती को समाजिक न्याय, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को समर्पित करते हुए धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वक्ता श्री डी. दर्शन (स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिंग) और समाजिक न्याय कार्यकर्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने छात्रों को संबोधित किया।* इस दौरान श्री डी. दर्शन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर के जन्म से लेकर महापरिनिर्वाण तक के संघर्षों और उपलब्धियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।  सामाजिक न्याय कार्यकर्ता व अधिवक्ता भगवानू नायक ने छात्रों से शिक्षा की शक्ति का उपयोग कर समाज में परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा शिक्षा दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार है, बाबा साहब ने शिक्षा के दम पर ही संविधान का निर्माण किया और लाखों करोड़ों लोगों को सामाजिक न्याय दिलाया। उन्होंने कहा  “भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम है। अम्बेडकर जयंती उनके युगांतरकारी संघर्षों को सलाम करने और उनसे प्रेरणा लेने का दिन है। ” कार्यक्रम में कृषि महावविद्यालय के अधिष्ठाता श्री जी. के. दास जी, कृषि अभियांत्रिकी महावविद्यालय के अधिष्ठाता श्री वी. के. पांडेय जी, डॉ. संजय भरिया और डॉ. सी. एस. खरे ने भी अम्बेडकर के जीवन चरित्र और दृष्टि पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व कृषि छात्रों ने अतिथियों का पारंपरिक शॉल, श्रीफल और डॉ. अम्बेडकर के चित्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान निर्माता की विरासत को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्धता जताई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...