घरघोडा पुलिस ने रेल्वे साइड से तांबा तार चोरी के 3 आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

spot_img

घरघोडा पुलिस ने रेल्वे साइड से तांबा तार चोरी के 3 आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

घरघोडा थाना में प्रार्थी हेमंत कुमार राउत (उडिसा) हा.मु. दुर्गा मंदिर पास संजय दर्शन के किराये का मकान घरघोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड बिलासपुर के अंतर्गत घरघोड़ा-धरमजयगढ़ के मध्य रेल विद्युतीकरण का काम चल रहा है। कि दिनांक 01अक्टूबर 22 से दिनांक 05 अक्टूबर 22 के मध्य ग्राम चारभांठा प्राथमिक शाला पास रेल्वे लाईन के उपर लगे विद्युत तांबा तार कीमति 25000 रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 379 भा.द.वि. कायम कर विवेचना माल मुल्जीम पतासाजी में लिया गया। माल मुल्जीम पतासाजी दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेही /आरोपी 1- शशिभूषण दास वैष्णव उर्फ छोटु कोटरीमाल 2 – शौकीलाल चौहान पिता 3 – देवनाथ राठिया कोगनारा (दर्रापारा), थाना घरघोड़ा को हिरासत में लेकर तलबशुदा गवाहों के समक्ष पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार कर अपहृत संपत्ति को चोरी करना बताये। आरोपियों का पृथक-पृथक मेमोरंडम कथन धारा 27 साक्ष्य अधिनियम अंतर्गत तैयार किया गया। आरोपी शशिभूषण दास वैष्णव उर्फ छोटु द्वारा पेश करने पर 05 किलोग्राम तांबा तार एवं घटना में प्रयुक्त आरीपत्ती लगा बांस, आरोपी शौकीलाल चौहान द्वारा पेश करने पर 04 किलोग्राम तांबा तार एवं आरोपी देवनाथ राठिया द्वारा पेश करने पर 06 किलोग्राम तांबा तार जुमला 15 किलोग्राम तांबा तार कीमति 6000 रू. एवं घटना में प्रयुक्त आरीपत्ती लगा बांस को गवाहों के समक्ष वजह सबूत में मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस , एएसआई वर्मा , आर नंदू पैंकरा , आशिक पन्ना भानु चंद्रा प्रहलाद भगत शामिल रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

SIR विवाद: निर्वाचन सदन की ओर बढ़े INDIA ब्लॉक के सांसद, प्रियंका हिरासत में; बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दिल्ली में तेज हो गया। ‘INDIA’...

CHHATTISGARH NEWS

SIR विवाद: निर्वाचन सदन की ओर बढ़े INDIA ब्लॉक के सांसद, प्रियंका हिरासत में; बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दिल्ली में तेज हो गया। ‘INDIA’...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी रामबाई चौहान जूटमिल से गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, आजीवन कारावास की सजा प्राप्त महिला पहचान छिपाकर रह रही थी रायगढ़, 5 अक्टूबर। ऑपरेशन क्लीन...