सुरक्षित भारत – सड़क सुरक्षा मोटर सायकल यात्रा

spot_img

सुरक्षित भारत – सड़क सुरक्षा मोटर सायकल यात्रा

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू


लैलूंगा / आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के तहत ब्रह्माकुमारीज़ के यातायात एवम परिवहन प्रभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा मोटर सायकल यात्रा रायगढ़ से तमनार नगर में पहुंचते ही तमनार सेवाकेंद्र संचालिका बी. के. कस्तुरी बहन तथा उनके टीम ने यात्रा मेनेजर ब्रह्माकुमारी चित्र बहन तथा उनके यात्री टीम को गुलदस्ते से स्वागत किया गया तत्पश्चात यात्रियों का टीम द्वारा नगर में यातायात नियमों को पालन करने व सुरक्षित जीवन यात्रा तथा मेडिटेशन से तनाव मुक्त जीवन जीने का संदेश देते यात्रियों का काफिला दो समूह में बटकर शासकीय हाई स्कूल तमनार तथा सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों को बी. के. कंचन बहन सारंगढ, बी . के. भगवती बहन रायगढ़ तथा बी. के . इंद्रा बहन सारंगढ ,
बी. के . श्याम बहन रायगढ़ ने कहा सड़क दुर्घटना भारत मे बहुत ही बढ़ते जा रहे हैं और उसको कैसे कम किया जाए उन्होने कहा कि हमारा गाड़ी भी ठीक हो , चलाने वाले की मानसिक स्थिति भी ठीक हो क्योंकि उसका प्रभाव स्टेरिंग पर भी पड़ता है तथा यातायात के नियमों को बताया , नशा से जीवन मे होने वाला हानि के बारे में भी बताया और यातायात नियमों को पालन करने का प्रतिज्ञा भी कराया । जीवन मे मूल्यों को धारण कर अपने लक्ष्य को पाने की बातें बताया । बी. के. पुष्पेंद्र भाई खरसिया द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों का प्रतिज्ञा कराया गया तत्पश्चात यात्रियों का दल लैलूंगा पहुंचा जहॉ लैलूंगा नगर में पहुंचते ही सुरेंद्र कुमार बापोडिया , ज्वेलर्स व्यवसायी लैलूंगा , उमेश अग्रवाल, अध्यक्ष, पत्रकार संघ लैलूंगा, अरविंद अग्रवाल, कपड़ा व्यवसायी, प्रमोद गोयल हार्डवेयर व्यवसायी द्वारा सड़क सुरक्षा यात्री टीम मैनेजर बी के चित्रा बहन रायगढ़ , बी. के. राधिका बहन सहसंचालिक रायगढ़, बी. के. कंचन बहन संचालिका सारंगढ एवम यात्री साथियों को फुल माला पहनाया और पानी तथा फल देकर तहेदिल से स्वागत किया गया तत्पश्चात यात्रीयों का काफिला नगर मे यातायात नियमों का संदेश देते हुए ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवाकेंद्र में पहुंचा वहाँ लैलूंगा सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के. मुन्नी बहन और बी. के. मणि भाई तथा स्थानीय बी के भाई बहनों ने यात्री टीम को पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया । यात्रियों का टीम लैलूंगा में रात्रि विश्राम करेंगे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दीपक सिदार को आशीष मित्तल ने दी बधाई

रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार को आज आशीष मित्तल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।रायगढ़ | लैलूँगा | 06 अक्टूबरइस अवसर पर आशीष...

CHHATTISGARH NEWS

दीपक सिदार को आशीष मित्तल ने दी बधाई

रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार को आज आशीष मित्तल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।रायगढ़ | लैलूँगा | 06 अक्टूबरइस अवसर पर आशीष...

RAIGARH NEWS