कबाड़ से जुगाड़ TLM प्रदर्शनी विकासखण्ड लैलूंगा

कबाड़ से जुगाड़ TLM प्रदर्शनी विकासखण्ड लैलूंगा

चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा खण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ के तहत टी.एल.एम.प्रदर्शनी कन्या माध्यमिक शाला जनपद लैलूंगा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नेवास लकड़ा सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी शेखर राजपुत, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अरविंद राजपूत तथा जनप्रतिनिधि एंव गुरूजनों विद्यार्थियों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। संकुल स्तर से चयन हो कर आये 47संकुल से कुल 94 प्राथमिक खंड एवं माध्यमिक खंड से प्रतिभागी शामिल हुए।इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी बहुत ही हर्षित एवम उत्सुक थे। विजेता और उपविजेता संस्थाओं को मोमेंटो (CAC के माध्यम से) देकर छात्रों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। FLN आधारित भाषा, गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण विषय के कबाड़ से जुगाड़ के तहत TLM प्रदर्शनी खण्ड स्तर पर किया गया। इससे पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं द्वारा शाला स्तर एवं संकुल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। संकुल स्तर से चयनित TLM, मॉडल के साथ छात्रों को ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल किया गया। छात्रों ने नवाचार के तहत अपने आसपास पाए जाने वाले कबाड़ के सामान का उपयोग कर TLM माडल तैयार किया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा उत्सर्जन तंत्र, वर्षा जल संग्रहण, प्रदुषण मुक्त उर्जा स्त्रोत, सोलर कुकर, वाटर फिल्टर, बायो स्कोप, वायु दाब का प्रभाव,स्टेथोस्कोप, कोण की माप, टरबाईन पावर ऊर्जा, जियो बोर्ड, पानी सफाई यंत्र , बायोगैस, ऊर्जा सरंक्षण, सौर ऊर्जा सहित गणित में वृत्तखंड का गुणधर्म, ज्यामिति, आकृतियां, गणित में खेल इत्यादि माडल का निर्माण कर तालियां बटोरी।
प्रतियोगिता के विजेता जिला स्तर मे अपना प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर बीईओ नेवास लकड़ा , कन्या हायरसेकंडरी स्कूल के प्राचार्य पी.एस. भगत, BRCC अरविंद राजपुत, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी शेखर राजपुत अभियान के ब्लॉक नोडल अनूप कुमार पंडा एवम निर्णायक समूह कान्हू राम गुप्ता , मनीष कुमार सिंह, सुधीर ठाकुर, अन्नू उरांव, दीप्ति पटनायक, भगवती राठिया ब्लॉक टेक्निकल एवम समस्त मेंटर्स की महती भूमिका रही |
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे-

प्राथमिक स्तर प्रथम – कविता
ps पोतरा
संकुल – पोतरा
द्वितीय– चांदनी नगेसिया
Ps रकसीनखोल
गहनाझरिया
एवम
गरिमा प्रधान
Ps राजगांव
राजपुर
माध्यमिक स्तर
प्रथम गंगाधर सिदार
Ms कोडकेल
सुबरा
द्वितीय माधुरी पैंकरा
Ms पहाड़लुड़ेग
सलखिया
सभी विजेता बच्चों को क्षेत्रीय विधायक माननीय चक्रधर सिदार जी बधाई देते हुए शुभकामना प्रेषित किए हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...