spot_img
spot_img

सड़क दुर्घटना मे कमी लाने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
यातायात नियमों का पालन करने कलेक्टर ने की आम नागरिकों से अपील

spot_img
spot_img
spot_img

सड़क दुर्घटना मे कमी लाने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
यातायात नियमों का पालन करने कलेक्टर ने की आम नागरिकों से अपील

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 18 अक्टूबर 2022-कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता मे आज कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष बेमेतरा मे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, उन्हाने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान मे रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील आम नागरिकों से की, जिससे वाहन दुर्घटना मे कमी लायी जा सके। जिलाधीश ने कहा कि सड़कों पर आवारा मवेशी बैठे या घूमते पाये जाने पर संबंधित जनपद पंचायत के सीईओं एवं नगरीय निकाय के सीएमओ के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा नियत प्रोटोकाल, कैलेण्डर के अनुसार कार्यवाही, सड़कों का यातायात संकेतक का पालन करने, चेतावनी, ट्रेफिक कॉलिंग, ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स हटाया जाना, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन आदि से अतिक्रमण हटाना, दुर्घटनाओं के कारण, स्कूल बस की जांच की समीक्षा कर उपचारात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए। पुलिस विभाग द्वारा लोगों को हेलमेट लगाने, नशे की हालत मे वाहन न चलाने एवं अन्य ट्रैफिक नियमों के पालन की कार्यवाही तथा खतरनाक तरीके से वाहन चालन हेतु ड्रायविंग लायसेस निलंबन की कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बेमेतरा जिले में पिछले जनवरी से सितम्बर माह की अवधि के दौरान सड़क दुर्घटना से 154 लोगों की असमय मृत्यु हुई है।
उप पुलिस अधिक्षक यातायात ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने हेतु ड्रायविंग लाईसेस की निलंबन की कार्यवाही, दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को तत्काल मदद् चिकित्सा हेतु प्रबंध के संबंध मे जानकारी दी। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि बेमेतरा जिले मे शासकीय पीजी कॉलेज, कारेसरा चौंक एवं कोबिया तिराहा (बेरला मोड़), बेरला विकासखण्ड के खर्रा मोड़, नांदघाट तहसील के झुलना (मारो) मोड़ को ब्लैक स्पॉट के रुप मे चिन्हित किया गया है।
बैठक के दौरान परिवहन विभाग तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय करने के संबंध में चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा क्रियाकलापों की निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं की आंकड़ों की निगरानी, सड़क दुर्घटना के कारणों को पहचानना और उनका अध्ययन, प्रोटोकॉल के अनुसार ब्लैक स्पॉटों की पहचान तथा सुधार से संबंधित कार्याें की समीक्षा और निगरानी तथा सड़क इंजिनयिरिंग उपाय, सड़क सुरक्षा मानकों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना, दुर्घटना घातकता में कमी लाने के लिए विशिष्ठ लक्ष्यों के साथ जिले के लिए सड़क सुरक्षा कार्य योजना तैयार करना तथा उसका क्रियान्वयन करना, गति सीमा और यातायात को सुचारु बनाने के उपायों पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।
बैठक मे दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद, चिकित्सा हेतु प्रबंध, जिला सड़क सुरक्षा समिति गठन संबंधी अधिसूचना में दिए गए बिंदुओं का पालन, जिले में विभिन्न विभागों एजेंसियों के समन्वय से यातायात नियमों के पालन, सड़को पर सामान नही फैलाने, शिक्षा एवं जागरूकता एवं बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु अन्य आवश्यक उपाय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, जिला परिवहन अधिकारी श्री अरविंद भगत, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री राजेश कुमार झा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS