संयुक्त टीम कर रही है अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही


संयुक्त टीम कर रही है अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही

अब तक 3865 क्विंटल अवैध धान 06 वाहन सहित जब्त

नरेंद्र मिश्रा
बलरामपुर, (दैनिक अमर स्तंभ)

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवम्बर 2025 से शुरू हो रही है। खरीदी शुरू होने पर धान की बिचौलिए सक्रिय हो जाते है और अपना अवैध धान किसी भी तरह से खरीदी केन्द्रों में खपाने की कोशिश करते है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण रोकने के लिए भी पूर्ण व्यवस्था की गई है। कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा ने धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही प्रशासनिक अमले को पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के साथ ही उन्होंने विशेष रूप से जिले की सीमाओं से लगे राज्यों झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर अवैध धान के परिवहन पर सतत निगरानी रखने एवं भण्डारण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिसके तहत सीमावर्ती क्षेत्रों एवं नाका, चेक पोस्टों पर पुलिस और राजस्व अमले द्वारा 24 घंटे की निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी व्यापारी या बिचौलिया अवैध रूप से धान का परिवहन न कर सके। कलेक्टर के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खाद्य व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सतर्कता के साथ अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही लगातार अवैध धान पकड़कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा अब तक 9662 बोरी कुल 3865 क्विंटल अवैध धान 06 वाहन सहित जब्त किया गया है।

अवैध गतिविधि पर दें तत्काल सूचना,

प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि कहीं भी अवैध धान का परिवहन, भंडारण की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी को सूचित करें। शिकायतकर्ता की पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आकाशीय बिजली का कहर… चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड। इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं धूप तो कहीं छाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं झारखंड में...

CHHATTISGARH NEWS

BREAKING: राजधानी के ज्वेलर्स दुकान में फिर चोरी का मामला, प्रसिद्ध ज्वेलर्स के दो सेल्समैन जेवर लेकर फरार

रायपुर। रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने...

RAIGARH NEWS

ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

आरोपी महिला से अवैध शराब, शराब बिक्री रकम भी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाईनशे और अवैध शराब के कारोबारियों के लिए...