मंत्री राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

spot_img

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राजवाड़े ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों का उत्सव है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, खेल और सामाजिक नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे परिवार तथा समाज के निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

राजवाड़े ने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा, अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी एक सशक्त, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...