WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च को होगी जारी



जिले के 1,00,308 किसानों को मिलेगा लाभ, खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये


रायगढ़ , भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा असम के गुवाहाटी से आयोजित कार्यक्रम में शाम 5 बजे देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि अंतरित की जाएगी।
      कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के दौरान देश के लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसानों को 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।जिले में भी इस योजना का व्यापक लाभ किसानों को मिल रहा है। जिले के कुल 1,00,308 पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा, जिनके बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि सीधे जमा की जाएगी। इससे जिले के किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
     गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना वर्ष 2019 में प्रारंभ की गई थी, जिसके अंतर्गत पात्र कृषक परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। अब तक इस योजना के तहत देशभर के किसानों को 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है।इस अवसर को विशेष रूप से मनाने के लिए 13 मार्च 2026 को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में भी मनाया जाएगा। इस दिन जिले के विभिन्न ग्रामों में किसान बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम और वेबकास्ट के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।
    कृषि विभाग के उप संचालक पीडी हथेश्वर ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी, आधार सीडिंग या बैंक खाते की जानकारी अपडेट नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें, ताकि उन्हें योजना की आगामी किस्तों का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।किसानों से यह भी अपील की गई है कि वे योजना से संबंधित जानकारी के लिए नजदीकी कृषि कार्यालय, ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी अथवा पीएम किसान संबंधित पोर्टल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित,कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

कोरबा // जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गणना ब्लॉक क्रमांक 0026 में प्रगणक के रूप में नियुक्त कोरबा जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद...

CHHATTISGARH NEWS

जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित,कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

कोरबा // जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गणना ब्लॉक क्रमांक 0026 में प्रगणक के रूप में नियुक्त कोरबा जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद...

RAIGARH NEWS

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...