spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा : गोंडी चौक से सुबरा रोड की मरम्मत पर उठे सवाल! टूटी सड़क पर डामरीकरण कर ‘थूक पॉलिश’ का खेल?

गोंडी चौक से सुबरा रोड की मरम्मत पर उठे सवाल! टूटी सड़क पर डामरीकरण कर ‘थूक पॉलिश’ का खेल?

लैलूंगा। नगर के गोंडी चौक से सुबरा रोड तक इन दिनों सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है, लेकिन काम की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि पूरी तरह से उखड़ी और गड्ढों से भरी सड़क पर बिना उचित तैयारी के सीधे डामरीकरण किया जा रहा है, जिससे यह मरम्मत कार्य केवल “थूक पॉलिश” जैसा नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि पहले इसकी सही तरीके से मरम्मत और समतलीकरण होना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार द्वारा केवल ऊपर से डामर बिछाकर खानापूर्ति की जा रही है। इससे कुछ ही दिनों में सड़क के फिर से उखड़ने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार यह कार्य पथलगांव के ठेकेदार सुनील अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है। वहीं लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है और जिम्मेदार विभाग भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि सड़क का सही तरीके से निर्माण नहीं हुआ तो यह रास्ता फिर से गड्ढों में तब्दील हो जाएगा और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच होगी या फिर इसी तरह ऊपर-ऊपर से काम कर सरकारी पैसे की बर्बादी होती रहेगी?

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्य की जांच कराई जाए और गुणवत्ता के साथ सड़क मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में! लैलूंगा सलखिया क्षेत्र का घना जंगल इन दिनों आग की भेंट चढ़ता...
Latest
धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल... घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना क... जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्य...