WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

Aaj ka Rashifal 14 March 2026: ग्रहों की स्थिति- 14 मार्च को गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा सूर्योदय के समय धनु राशि में रहेगा। सूर्य, मंगल, बुध और राहूं, कुंभ राशि में शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज के बाद होने वाला सूर्य परिवर्तन जन मानस को मिल-जुला परिणाम दे सकता है। एक तरह का खर मास भी शुरू हो जाएगा।

मेष राशि- आज के दिन मेष राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता, कोट कचहरी में भी विजय मिलेगी। सेहत, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुरू करें।

वृषभ राशि- वृषभ जातकों के लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो रही हैं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा लेकिन प्रेम, संतान के लिए आज का समय मध्यम बना हुआ है। व्यापार अच्छा बना रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुरू करें।

मिथुन राशि- सभी महत्वपूर्ण काम सूर्योदय के तुरंत बाद तक निपटा लेना बेहतर रहेगा। सूर्योदय के बाद समय प्रतिकूल होगा। सेहत पर ध्यान दें, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार की स्थिति ठीक है लेकिन जोखिम का भय भी बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा समय आने वाला है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, व्यापारिक दृष्टि से अच्छा समय है, नौकरी की स्थिति बेहतर रहेगी। भविष्य में स्थिति बेहतर होती हुई नजर आती है। लेकिन फिलहाल समय चुनौती पूर्ण हो सकता है। बजरंगबली की शरण में रहने से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि- सेहत में सुधार होगा, भावनाओं पर नियंत्रण रखें, लिखने-पढ़ने पर समय व्यतीत करें, प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुरू करें।

कन्या राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय रोककर रखिए। सेहत अच्छी लेकिन प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार अच्छा बना रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुरू कर दीजिए।

तुला राशि- गृह-क्लेश के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन भौतिक सुख में वृद्धि होगी। भूमि-भवन की खरीदारी संभव है, सेहत, प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। नीली वस्तु पास रखना शुरू करें।

वृश्चिक राशि- पराक्रमी बने रहेंगे, जिससे व्यावसायिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन का आगमन होगा, कुटुम्ब में वृद्धि होगी,लिक्विड फंड में बढ़ोतरी के संकेत, स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मकर राशि- सौम्यता का प्रतीक बने रहेंगे। जरूरत के अनुसार जीवन में वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी। आकर्षण के केंद्र बने रहने के साथ सेहत, प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। काली जी को प्रणाम करना शुरू करें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंता , घबराहट-बैचेनी बढ़ने से स्वास्थ्य की स्थिति ऊपर-नीचे बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार अच्छा बना रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करें।

मीन राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी, संतान आज्ञा का पालन करेगी। कुल मिलाकर शुभ समय लेकिन सेहत का खास ख्याल रखें। काली जी को प्रणाम करना शुरू करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...

RAIGARH NEWS

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...