लैलूँगा के बनेकेला में गूंजेगा जयकारा : माँ दुर्गा मंदिर वार्षिकोत्सव में भक्ति, भंडारा और इनामी नाटक का महाकुंभ!

बनेकेला में गूंजेगा जयकारा: माँ दुर्गा मंदिर वार्षिकोत्सव में भक्ति, भंडारा और इनामी नाटक का महाकुंभ!

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा/झगरपुर:
ग्राम बनेकेला, झगरपुर एक बार फिर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगने जा रहा है। सार्वजनिक श्री दुर्गा मंदिर वार्षिकोत्सव समारोह को लेकर गांव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 24 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, भंडारा, जशगीत और इनामी नाटक प्रतियोगिता जैसे आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींचेंगे।

समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को सायं 5 बजे भव्य कलश यात्रा और भंडारे के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद 25 मार्च को देवताओं का आवाहन किया जाएगा। 26 मार्च को वेदी पूजन, अग्नि प्रवेश, यज्ञ और रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

27 मार्च को प्रातः पूजन-हवन के साथ कन्या भोज, पूर्णाहुति और मंगल स्नान जैसे धार्मिक कार्यक्रम होंगे, वहीं रात में ग्रामीण पार्टी द्वारा जशगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। 28 मार्च को माता रानी का विशेष श्रृंगार, महाआरती, महाप्रसाद वितरण और भंडारा होगा। इसी दिन रात में इनामी नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 41 हजार और तृतीय 31 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

इस आयोजन में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। 27 मार्च को विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार और हृदय राम राठिया सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, वहीं 28 मार्च को जिला और जनपद स्तर के नेता कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

समिति ने नाटक प्रतियोगिता के लिए स्पष्ट नियम भी तय किए हैं, जिसमें समय पालन, वेशभूषा और अनुशासन को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही मेला और दुकानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिससे ग्रामीणों और आगंतुकों को सुविधा मिल सके।

समिति का आह्वान है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...