“मालवाहक या मौत का सफर?” लैलूँगा में पिकअप बना ‘चलता-फिरता खतरा’, प्रशासन गहरी नींद में!

“मालवाहक या मौत का सफर?” लैलूंगा में पिकअप बना ‘चलता-फिरता खतरा’, प्रशासन गहरी नींद में!

लैलूंगा में इन दिनों सड़कों पर एक खतरनाक खेल खुलेआम चल रहा है। माल ढोने के लिए बनी पिकअप गाड़ियां अब इंसानों को ढोने का जरिया बन गई हैं। रोजाना दर्जनों लोगों को ठूस-ठूस कर इन वाहनों में भरा जा रहा है, मानो इंसान नहीं बल्कि सामान हों। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।

सुबह से लेकर शाम तक लैलूंगा की सड़कों पर यह नजारा आम हो चुका है। मजदूरी के लिए जाने वाले लोग हों या बाजार की ओर जाने वाले ग्रामीण—सभी अपनी जान जोखिम में डालकर इन पिकअप गाड़ियों में सफर करने को मजबूर हैं। एक छोटी सी गाड़ी में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोगों को बैठाया जाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन प्रशासन ने हर बार अनदेखी की। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या नियम-कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं?

परिवहन नियमों के अनुसार मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना पूरी तरह गैरकानूनी है, फिर भी यह धंधा बेखौफ जारी है। न कोई जांच, न कोई कार्रवाई—बस खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

अगर समय रहते इस पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे में बदल सकती है। अब देखना यह है कि लैलूंगा प्रशासन अपनी नींद से कब जागता है और इन ‘मौत की सवारी’ पर कब लगाम लगाता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...