मंगल पांडे का जीवन देशभक्ति और पराक्रम का प्रतीक, बलिदान दिवस पर नेताओं ने किया नमन

1857 की क्रांति के अमर नायक मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके साहस, बलिदान और 1857 की क्रांति में योगदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा बताया।

ओम बिरला ने बताया अदम्य साहस का प्रतीक

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “1857 की क्रांति के अमर नायक वीर मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके अदम्य साहस और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष ने स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी और पूरे देश में स्वाधीनता की लौ प्रज्वलित की। उनका जीवन देशभक्ति, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण है।”

अमित शाह ने बताया प्रेरणादायक बलिदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “1857 की क्रांति को अपने अदम्य शौर्य से नई ऊर्जा देने वाले मंगल पांडे ने युवाओं को मां भारती की स्वाधीनता के लिए प्रेरित किया। बैरकपुर छावनी उनके नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की प्रतीक बनी। उनका साहस और बलिदान आज भी राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता है।”

जेपी नड्डा ने क्रांति की पहली हुंकार बताया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूंककर क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी मंगल पांडे को उनके बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन। उन्होंने आज ही के दिन अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी और स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी पूरे देश में फैला दी।

योगी आदित्यनाथ ने बताया प्रेरणा स्रोत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बैरकपुर छावनी से अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उन्होंने जो विद्रोह की ज्वाला प्रज्वलित की, वही आगे चलकर स्वाधीनता के एक विशाल महायज्ञ में परिवर्तित हुई। मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सभी राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...