नगर पंचायत लैलूँगा का सख्त निर्देश : नहर मार्ग अवरुद्ध करने पर होगी कार्रवाई



लैलूंगा, 9 अप्रैल 2026।
नगर पंचायत लैलूंगा द्वारा वार्ड क्रमांक 14 स्थित लखन इलेक्ट्रिकल्स एंड ऑटो पार्ट्स को नोटिस जारी कर निर्माणाधीन छोटी नहर के मार्ग को अवरुद्ध करने पर सख्त चेतावनी दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, दुकान संचालक द्वारा मुख्य मार्ग से लगे छोटी नहर मार्ग पर वाहनों की मरम्मत करते हुए गाड़ियों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जा रहा है। साथ ही पुरानी गाड़ियों को सीसी रोड पर खड़ा करने से वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है, जहां शराब सेवन और अंडा ठेला लगाकर कचरा एवं बोतलें फेंकी जा रही हैं। इससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत ने निर्देश दिया है कि संबंधित संचालक अपनी सभी गाड़ियां अपने निजी परिसर में ही खड़ी करें। यदि भविष्य में सड़क पर वाहन खड़े पाए गए, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
इस संबंध में सूचना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला अध्यक्ष को प्रेषित की गई है।
नगर पंचायत प्रशासन ने आम जनता की सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त रुख अपनाया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ उर्दना तिराहा के पास युवक से ₹7,000 नगद एवं मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तारलूटा गया पोको मोबाइल खरीदकर...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ उर्दना तिराहा के पास युवक से ₹7,000 नगद एवं मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तारलूटा गया पोको मोबाइल खरीदकर...