19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया…? यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में तीज त्योहारों का विशेष महत्व होता है। ठीक वैसे ही अक्षय तृतीया का भी खास महत्व होता है। इसे आखा तीज और अक्ती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया जप, तप व दान कभी व्यर्थ नहीं जाता है। ऐसा करने से युगों-युगों तक इनका पुण्य फल प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं इस बार अक्षय तृतीया कब मनाई जाएगी।

पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से लेकर 20 अप्रैल को  7 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इस समय में देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना गया है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। मसलन विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय, संपत्ति क्रय और मांगलिक कार्य इस दिन बिना मुहूर्त के किए जा सकते हैं।

पूजा विधि

अक्षय तृतीया वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहने और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और रोली, चंदन, फूल और फल अर्पित करें। इसके बाद मिठाई का भोग लगाकर तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करें
इस पूजा से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

 बता दें कि, अक्षय तृतीया का दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन संपत्ति और निवेश से जुड़े कार्य करना अत्यंत शुभ माना गया जाता है. सोना-चांदी खरीदना, भूमि या भवन खरीदना, नया व्यवसाय शुरू करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया दान, जप और खरीदारी अक्षय फलदायी मानी जाती है। कई लोग इस दिन नए कार्य, व्यापार या निवेश की शुरुआत को भी शुभ मानते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...