WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल : निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा  लेट… लैलूँगा क्षेत्र की घटना पढ़िए पूरी खबर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा  लेट

लैलूंगा (रायगढ़)
रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।
हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई।
इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका।
लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ढुलाई पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्माष्टमी पर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का धमाका! नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएं शानदार गिफ्ट पैक श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाइक खरीदने का सुनहरा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँश्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लेकर आया है जन्माष्टमी का खास धमाका!इस शुभ अवसर पर नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएँ...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS