WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूंगा में स्काउट-गाइड द्वितीय सोपान शिविर का भव्य समापन, 102 बच्चों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

लैलूंगा क्षेत्र के गुरुकुल आश्रम सलखिया में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड का तीन दिवसीय द्वितीय सोपान शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में बच्चों ने अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्य समाज के प्रदेश प्रधान जोगीराम आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी, भारत स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, थाना प्रभारी गिरधारी साव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला स्काउट संघ के आजीवन सदस्य वीरेंद्र साह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुनील गुप्ता, सभापति सुरेंद्र पटनायक, मुन्ना कौशिक एवं आलोक गोयल उपस्थित रहे।
शिविर का संचालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में स्काउट गाइड संघ के प्रशिक्षित शिक्षकों एवं ट्रेनरों—कान्हू राम गुप्ता, उपेंद्र प्रधान, गिरधारी यादव, नंदकिशोर सतपथी, सिंधुलता सरल, सुजाता भोय,कुमुदिनी टोप्पो, जय श्री टेकाम, निकुंब राम भगत, गोवर्धन यादव, उमा चौहान एवं जीरा महंत—के मार्गदर्शन में किया गया। इनके निर्देशन में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 102 स्काउट-गाइड ने सफलतापूर्वक द्वितीय सोपान प्रशिक्षण पूरा किया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट-गाइड जैसे शिविर बच्चों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन एवं समाज सेवा की भावना विकसित करते हैं।  शिविर के दौरान बच्चों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, टीम वर्क एवं सामाजिक दायित्वों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्माष्टमी पर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का धमाका! नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएं शानदार गिफ्ट पैक श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाइक खरीदने का सुनहरा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँश्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लेकर आया है जन्माष्टमी का खास धमाका!इस शुभ अवसर पर नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएँ...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS