ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में IED धमाका, चपेट में आया सुरक्षाबल के तीन जवान, एक की हालत गंभीर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले बड़ी खबर सामने आई है। जहां आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक ही हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। घटना थाना छोटबेठिया की है।

जानकारी के मुताबिक, आज 2 मई को थाना छोटेबेटिया जिला कांकेर-नारायणपुर के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग एरिया डाॅमिनेशन सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हुइ थी। जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आईईडी विस्फोट हुआ। ब्लास्ट जबरदस्त था, जिसमें 3 डीआरजी जवान घायल हो गए।

तीनों के चपेट में आने के बाद वहां मौजूद जवानों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया। बताया जा रहा है कि 3 घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। डाॅक्टरों द्वारा तीनों घायल जवानों का उपचार जारी है। वहीं, घटना स्थल पर जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में 10 और 13 मई को होगा IPL का महा मुकाबला, इस वेबसाइट से होगी टिकट की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, राजधानी में होने वाले दो हाईवोल्टेज आईपीएल मैचों...

CHHATTISGARH NEWS

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में 10 और 13 मई को होगा IPL का महा मुकाबला, इस वेबसाइट से होगी टिकट की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, राजधानी में होने वाले दो हाईवोल्टेज आईपीएल मैचों...

RAIGARH NEWS

धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं

मीडिया में चल रही खबरों का एसएसपी शशि मोहन ने लिया संज्ञान, एसडीओपी धरमजयगढ़ से कराई गई जांच ब्यूरो चीफ ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़...