WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

हाइवे पर हाथ में धारदार हथियार लेकर दहशत फैला रहा था युवक, यातायात पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

जांजगीर चंपा ब्रेकिंग न्यूज़

जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव क्षेत्र में यातायात पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी घटना होने से बच गई। हाइवे रोड स्थित उत्तम ढाबा के पास एक युवक लोहे के धारदार कत्तानुमा हथियार के साथ राहगीरों को डरा-धमका रहा था, जिसे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस 6 मई 2026 को सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सारागांव क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान दोपहर लगभग 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हथनेवरा निवासी प्रकाश सूर्यवंशी (30 वर्ष) हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है।

सूचना मिलते ही स.उ.नि. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यातायात शाखा चांपा की टीम मौके पर पहुंची। टीम में आरक्षक धर्मेंद्र तिवारी, छोटेलाल अजगल्ले एवं सुनील सिंह राजपूत शामिल थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से पकड़ लिया और स्थिति को नियंत्रण में किया।

बाद में आरोपी को थाना सारागांव पुलिस के हवाले किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

spot_img
spot_img

Recent Posts

कोलता समाज के भवन के लिए विधायक विद्यावती सिदार ने दी 10 लाख की सौगात, प्रतिनिधिमंडल ने निवास पहुंचकर जताया आभार

जन्मदिन पर दी बधाई, रामचंडी मंदिर की बाउंड्रीवाल के लिए भी रखी मांग—विधायक ने दी सहमतिलैलूंगा। कोलता समाज के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS