IPL 2026 : रोमांचक मुकाबले में RCB ने मुंबई को दो विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली शानदार पारी

स्पोर्ट्स डेस्क : भुवनेश्वर कुमार (चार विकेट/ नाबाद सात रन) और क्रुणाल पांड्या (73) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 54वें मुकाबले में आखिरी गेंद पर मुम्बई इंडियंस को दो विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इसी के साथ मुम्बई इंडियंस प्ले ऑफ की रेस बाहर हो गई है।

आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 15 रनों जरुरत थी। रोमारियो शेफर्ड आखिरी ओवर में 11 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भुवी ने छक्का लगाकर एक बार फिर मैच को रोमांचक बना दिया। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे और रसिख सलाम ने मिड ऑन की तरफ खेलकर दो रन लेकर आरसीबी को मैच जिता दिया। आरसीबी ने आईपीएल में दूसरी बार मुम्बई इंडियंस को लीग चरण में दो बार हराया। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 39 के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिये। पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर दीपक चाहर ने विराट कोहली (शून्य) को बोल्ड कर मुम्बई को पहली सफलता दिलाई। तीसरे ओवर में चाहर ने देवदत्त पड़क्किल (12) को अपना शिकार बना लिया। कप्तान रजत पाटीदार (आठ) को कार्बिन बॉश ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये क्रुणाल पांड्या ने जेकब बेथेल के साथ चौथे विकेट लिए 55 रन जोड़े। कार्बिन बॉश ने 13वें ओवर में बेथेल (26) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

बॉश ने 16वें ओवर में जितेश शर्मा (18) और टिम डेविड (शून्य) को आउट किया। 18वें ओवर में एम गजनफर ने क्रुणाल पांड्या आउट कर आरसीबी को संकट में डाल दिया। क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के लगाते हुए 73 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में रोमारियो शेफडर् (छह) को बावा ने आउट किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 167 रन बनाकर दो विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भुवनेश्वर कुमार ने सात रनों की नाबाद पारी खेली। रसिख सलाम तीन रन बनाकर नाबाद रहे। मुम्बई इंडियंस के लिए कार्बिन बॉश ने चार विकेट लिये। दीपक चाहर को दो विकेट मिले। राज बावा और एम गजनफर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां आरसीबी ने टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस को भुवनेश्वर कुमार के कहर का सामना करना पड़ा और उसने महज 28 रन के स्कोर पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। रायन रिकलटन (दो) ,रोहित शर्मा (22) तथा कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) पर आउट हुये। इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में रसिख सलाम ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे नमन धीर को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। नमन धीर ने 32 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 47 रन बनाये।

16वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने विल जैक्स (10) रन को आउट किया। इसके बाद 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा का शिकार कर लिया। तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (57) रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में हेजलवुड ने राज बावा (15) को आउट किया। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरो में सात विकेट पर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। कॉर्बिन बॉश (पांच)और दीपक चाहर (एक) रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिये। रसिख सलाम, रोमारियो शेफ़डर् और जॉश हेजलवुड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोंडागांव जिले में सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे...

CHHATTISGARH NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोंडागांव जिले में सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर कार्रवाई के लिए चलाया गया विशेष अभियानसंदिग्ध गतिविधियों में...