WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

उड़िसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे गांजा, सरिया पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

Breaking news
सरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9.265 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में गणेश ठाकुर (29 वर्ष) पिता आशाराम ठाकुर एवं अवि घोसी (26 वर्ष) पिता प्रहलाद घोसी शामिल हैं। दोनों मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदुखेड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।


पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़िसा के बरगढ़ से गांजा लेकर दो युवक मोटरसाइकिल से सरिया होते हुए मध्यप्रदेश जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना सरिया के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की।


कुछ देर बाद बताए गए नंबर की हीरो होंडा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग से चार पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बरगढ़ (उड़िसा) से लेकर जबलपुर (मध्यप्रदेश) बिक्री के लिए जा रहे थे। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, उपनिरीक्षक कमल सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

RAIGARH NEWS