WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगे: दिल्ली में पेट्रोल 97.77 लीटर, तेल कंपनियों को अब भी 25-30 रुपए का घाटा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 15 मई से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर मिलेगा। करीब दो साल बाद ईंधन की कीमतों में यह बड़ा इजाफा किया गया है। इसके साथ ही CNG के दाम भी कई शहरों में ₹2 प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब CNG ₹79.09 प्रति किलो बिक रही है।

सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ने से उन पर भारी दबाव है। ईरान-अमेरिका तनाव और पश्चिम एशिया संकट के कारण क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके चलते इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर अभी भी ₹25 से ₹30 प्रति लीटर तक घाटा उठाना पड़ रहा है।

डीजल महंगा होने का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियां, फल, राशन और अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ सकते हैं। किसानों के लिए ट्रैक्टर और सिंचाई पंप चलाने की लागत भी बढ़ेगी। बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी की आशंका है।

सरकार ने इससे पहले एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दाम स्थिर रखने की कोशिश की थी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पेट्रोल-डीजल ₹2 प्रति लीटर सस्ता भी किया गया था। हालांकि अब वैश्विक हालात के चलते कीमतों में इजाफा करना पड़ा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची रहीं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

10 साल से खड़ा Jio टावर, फिर भी मोबाइल में ‘No Network’! लैलूँगा के इस गांव की कहानी हैरान करने वाली

10 साल से खड़ा Jio टावर, फिर भी मोबाइल में ‘नो नेटवर्क’!गोसाईडीह में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—टावर बना शोपीस, नेटवर्क के इंतजार में बीत...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS