WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रशासन सख्त

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


*जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में अवैध खेती, खरीदी-बिक्री और परिवहन रोकने के दिए निर्देश*

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही*
जिले में स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अरपा सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में प्रशासन और पुलिस विभाग ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, खरीदी-बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए बैठक में कहा गया कि नशे का अवैध कारोबार समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है इसे रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं सूचना तंत्र को मजबूत करना आवश्यक है अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर तथा सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएं, ताकि लोगों को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने कहा कि अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चल रही गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई प्रशासन की इस पहल को जिले में नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

RAIGARH NEWS