WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बिलासपुर में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
खनिज विभाग ने 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए, प्रशासन का सख्त संदेश

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


जिला बिलासपुर
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। खनिज विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध रेत परिवहन और उत्खनन में लगे 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया।


खनिज विभाग की टीम ने सेलर, चोरहादेवरी, अकलतरी, गढ़वट, सरवनदेवरी, खैरखुंडी, रतनपुर, लोखंडी और तुरकाडीह समेत कई इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सेलर क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। वहीं गढ़वट और लोखंडी क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन करते दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया गया।


जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर और थाना कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन ने संबंधित वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


खनिज विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कलेक्टर ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम — जिसमें खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग शामिल हैं — को नियमित रूप से संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

RAIGARH NEWS