WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

जिला जांजगीर चांपा अकलतरा,

अकलतरा थाना क्षेत्र स्थित एक शराब भट्टी में पैसों के मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करूमहू निवासी धीरज खाण्डेकर अपने मित्र हेतराम केवट के साथ 26 मई को अकलतरा आए हुए थे। दोनों काम निपटाने के बाद अकलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने पहुंचे। इसी दौरान चखना दुकान संचालक मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई से सिगरेट और चखना के पैसे को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी मंजीत सिंह ने गाली-गलौज करते हुए दोनों युवकों पर हाथ-मुक्के तथा धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में धीरज खाण्डेकर के बाएं हाथ की भुजा के पास तथा हेतराम केवट के दाहिने हाथ में चोट आई।

घटना की रिपोर्ट पर अकलतरा थाना में अपराध क्रमांक 293/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई सुरेंद्र कश्यप एवं आरक्षक शेष साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img

Recent Posts

खेल मैदान से राष्ट्रीय मंच तक, पुसौर की युवा प्रतिभाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरवराष्ट्रीय खेल दिवस पर 200 विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल,...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़ 30 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुसौर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लगभग...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS