धौराकोना में सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर महुआ शराब जब्त



जिला बिलासपुर
बिलासपुर अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत थाना सीपत पुलिस ने ग्राम धौराकोना में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ग्रामीणों के वेश में गांव पहुंची, जिससे आरोपियों को भनक तक नहीं लग सकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को अवैध शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपियों में पंचराम धनुहार (45 वर्ष) एवं बहोरन सिंह धनुहार (30 वर्ष) निवासी ग्राम धौराकोना थाना सीपत शामिल हैं कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 67 हजार रुपए मूल्य की 210 लीटर कच्ची महुआ शराब, चार बड़े एलुमिनियम डेचका तथा पाइप युक्त दो कोपरा जब्त किए।

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है सीपत पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आकाशीय बिजली का कहर… चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड। इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं धूप तो कहीं छाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं झारखंड में...

CHHATTISGARH NEWS

BREAKING: राजधानी के ज्वेलर्स दुकान में फिर चोरी का मामला, प्रसिद्ध ज्वेलर्स के दो सेल्समैन जेवर लेकर फरार

रायपुर। रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने...

RAIGARH NEWS

ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

आरोपी महिला से अवैध शराब, शराब बिक्री रकम भी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाईनशे और अवैध शराब के कारोबारियों के लिए...