WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

“अब अंधेरे में भी दिखेंगी गायें: अकलतरा में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुरू किया रेडियम पट्टी अभियान”

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

जिला जाजगीर चापा
अकलतरा, जांजगीर-चांपा। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनमें पशुओं व लोगों की हो रही मौतों को रोकने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। अकलतरा के मुख्य मिनीमाता चौक से आज गायों के गले में रेडियम पट्टी लगाने का अभियान प्रारंभ किया गया।

गौरतलब है कि जिले की सड़कों पर घूम रहे लावारिस एवं निजी स्वामित्व वाले मवेशियों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए पूर्व में जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा को ज्ञापन सौंपकर सभी गायों में रेडियम पट्टी लगाने की मांग की गई थी, ताकि रात्रि के समय वाहन चालकों को पशु दूर से ही दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

इसी मांग को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वयं अभियान की जिम्मेदारी संभाली और आज से गायों में रेडियम पट्टियां लगाना शुरू कर दिया। अभियान के तहत सड़कों पर विचरण कर रहे मवेशियों के गले में विशेष रिफ्लेक्टिव (रेडियम) पट्टियां लगाई जा रही हैं, जो रात में वाहन की रोशनी पड़ते ही चमक उठती हैं।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान पशुओं और आम नागरिकों दोनों की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने पशुपालकों से भी अपने मवेशियों में रेडियम पट्टियां लगाने तथा उन्हें सड़कों पर खुला छोड़ने से बचने की अपील की है।

यह पहल सड़क सुरक्षा और पशु संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक एवं अनुकरणीय कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

spot_img
spot_img

Recent Posts

खेल मैदान से राष्ट्रीय मंच तक, पुसौर की युवा प्रतिभाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरवराष्ट्रीय खेल दिवस पर 200 विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल,...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़ 30 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुसौर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लगभग...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS