फरार अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 21 गिरफ्तार; 489 कार्यवाहियों से कानून व्यवस्था हुई मजबूत


बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद


जिला बिलासपुर
बिलासपुर। जिले में अपराधियों, फरार आरोपियों तथा न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने व्यापक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान जिले भर में लंबित समंस एवं वारंटों की तामिली, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निगरानी गुंडा-बदमाशों के सत्यापन की कार्रवाई की गई।अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों एवं समंसों की तामिली सुनिश्चित की गई।

साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी की गई।पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 77 गिरफ्तारी वारंट, 85 जमानती वारंट और 39 स्थाई वारंट सहित 201 वारंटों की तामिली की गई। इसके अलावा 163 समंसों की तामिली कर न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं 104 निगरानी गुंडा एवं बदमाशों की चेकिंग कर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यक समझाइश और वैधानिक निर्देश दिए गए।पुलिस के अनुसार इस विशेष अभियान के दौरान जिले भर में कुल 489 कार्यवाहियां संपादित की गईं।

इस कार्रवाई से न्यायालयीन आदेशों के पालन की प्रभावशीलता बढ़ी है तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिली है।बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, फरार आरोपियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखा जा सके।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...