मनरेगा से संवर रहे गांव, रोजगार के साथ मजबूत हो रही जल संरक्षण संचय


*47 हजार से अधिक ग्रामीणों को प्रतिदिन मिल रहा रोजगार, जल संरक्षण कार्यों से बदल रही गांवों की तस्वीर*


बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं रह गई है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और जल संरक्षण संचय का मजबूत आधार बनती जा रही है। मनरेगा के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण एवं जल संरक्षण कार्य ग्रामीणों के लिए रोजगार और आजीविका का नया ढांचा तैयार कर रहे हैं। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वर्तमान में तालाब गहरीकरण, नया तालाब निर्माण, आजीविका डबरी, रिचार्ज पिट, कुआं निर्माण, बकरी एवं मुर्गी शेड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य से प्रगति पर हैं। इन कार्यों में प्रतिदिन 47 हजार 188 से अधिक ग्रामीण श्रमिक रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 6.92 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित किया जा चुका है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने बताया कि कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रोजगार और जल संरक्षण को एक साथ जोड़कर कार्य किया जा रहा है। सोखता गड्ढों और रिचार्ज पिट के निर्माण को अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण बाजारों और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पर्याप्त कार्य स्वीकृत हैं तथा ग्रामीणों की मांग के अनुरूप नए कार्य तत्काल प्रारंभ किए जा रहे हैं।

प्रशासन की प्राथमिकता वर्षा ऋतु से पहले अधिकतम जल संग्रहण और जल संरक्षण कार्यों को पूर्ण करने की है, ताकि बारिश का पानी गांवों में ही संरक्षित हो सके और भू-जल स्तर में सुधार हो मनरेगा के तहत आजीविका डबरी, नए तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, खेत तालाब, रिचार्ज पिट, कुआं निर्माण तथा अन्य जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। इन कार्यों से एक ओर जहां हजारों ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थायी जल स्रोत भी विकसित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले गर्मी के दिनों में तालाब सूख जाते थे और रोजगार की तलाश में बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही रोजगार उपलब्ध होने से पलायन में कमी आई है। जल संरक्षण के कार्यों का लाभ खेती, पशुपालन और ग्रामीण आजीविका पर भी सकारात्मक रूप से दिखाई देने लगा है। मनरेगा के माध्यम से रोजगार, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास का यह मॉडल जिले में सतत विकास की नई मिसाल बन रहा है।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...