ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



     6 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 05 जून 2026 को थाना तमनार पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की है।

      जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खम्हरिया बस्ती की ओर से एक व्यक्ति प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राम मिलूपारा की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया बस्ती से ग्राम मिलूपारा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की, जहां एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक पन्नी में रखी सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन लेकर पैदल आते मिला। संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ करने पर उसने जरीकेन में महुआ शराब होना तथा बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना स्वीकार किया।

      पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार चौहान (23 वर्ष) निवासी रतनपुर केशला थाना लैलूंगा, हाल मुकाम मिलूपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री के उद्देश्य से रखने का अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

         उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...