जनसहयोग से सुरक्षित होगा बिलासपुर, ‘त्रिनेत्र’ योजना के तहत लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे

spot_img


बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला बिलासपुर
बिलासपुर, शहर को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की दिशा में बिलासपुर में जल्द ही महत्वाकांक्षी ‘त्रिनेत्र’ योजना शुरू की जाएगी। जनसहयोग और सीएसआर फंड से संचालित इस योजना के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में 1000 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

तारबहार स्थित एकीकृत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।योजना के तहत एएनपीआर, पीटीजेड और हाई-रिजोल्यूशन कैमरों सहित आधुनिक निगरानी उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

इन कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधियों की पहचान करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।योजना के संचालन के लिए अत्याधुनिक वीडियो वॉल और सर्वर प्रणाली से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है, जहां से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी।प्रेस वार्ता में त्रिनेत्र सेवा समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने बताया कि यह परियोजना जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण होगी।

उन्होंने नागरिकों, व्यापारिक संस्थानों और उद्योग जगत से अभियान में सहयोग की अपील की।अधिकारियों ने विश्वास जताया कि आधुनिक तकनीक और जनसहयोग के समन्वय से बिलासपुर अपराध नियंत्रण, सुरक्षित यातायात और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।फोटो कैप्शन: त्रिनेत्र योजना की जानकारी देते कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह एवं अन्य पदाधिकारी।

spot_img
spot_img

Recent Posts

School Sugar-Calorie Board: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, बच्चों को समझाया जाएगा जंक फूड का खतरा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों और आवासीय संस्थाओं में खान-पान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर।...

CHHATTISGARH NEWS

School Sugar-Calorie Board: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, बच्चों को समझाया जाएगा जंक फूड का खतरा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों और आवासीय संस्थाओं में खान-पान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर।...

RAIGARH NEWS