विश्व साइकिल दिवस पर सारंगढ़ में निकली जागरूकता रैली

spot_img


बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़, विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, युवाओं एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।रैली के समापन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उपस्थित जनों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में साइकिलिंग को स्वास्थ्य, फिटनेस और प्रदूषण नियंत्रण का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया गया।विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं और नागरिकों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।फोटो कैप्शन: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सारंगढ़ में आयोजित साइकिल रैली में शामिल कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा एवं खिलाड़ी शामिल रहे

spot_img
spot_img

Recent Posts

School Sugar-Calorie Board: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, बच्चों को समझाया जाएगा जंक फूड का खतरा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों और आवासीय संस्थाओं में खान-पान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर।...

CHHATTISGARH NEWS

School Sugar-Calorie Board: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, बच्चों को समझाया जाएगा जंक फूड का खतरा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों और आवासीय संस्थाओं में खान-पान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर।...

RAIGARH NEWS