कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, 16 टन कबाड़ और 4 वाहन जब्त

spot_img


बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

कोरबा। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उरगा और कुसमुंडा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान लगभग 16 टन कबाड़ और 4 वाहनों को जब्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 13.40 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों, कबाड़ चोरों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई ने अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है।पुलिस द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों और सूचना तंत्र को सक्रिय कर कबाड़ चोरी तथा अवैध खरीद-फरोख्त पर नजर रखी जा रही थी। इसी कड़ी में उरगा और कुसमुंडा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कबाड़ और परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों को जब्त किया।अवैध कारोबारियों को सख्त संदेश


कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कबाड़ चोरी, अवैध भंडारण और खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खौफ का माहौल है और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

spot_img
spot_img

Recent Posts

School Sugar-Calorie Board: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, बच्चों को समझाया जाएगा जंक फूड का खतरा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों और आवासीय संस्थाओं में खान-पान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर।...

CHHATTISGARH NEWS

School Sugar-Calorie Board: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, बच्चों को समझाया जाएगा जंक फूड का खतरा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों और आवासीय संस्थाओं में खान-पान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर।...

RAIGARH NEWS