टांगी से हमला कर कान काटने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

spot_img


बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जांजगीर-चांपा, थाना अकलतरा पुलिस ने टांगी से प्राणघातक हमला कर एक व्यक्ति का कान काटने वाले आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी बरामद कर जब्त कर ली है गिरफ्तार आरोपी शनि केंवट (45 वर्ष) निवासी ग्राम खोंड, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा है।पैसे मांगने पर किया हमला पुलिस के अनुसार प्रार्थी रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय ने 8 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने पिछले वर्ष दिवाली से पहले आरोपी शनि केंवट को मकान निर्माण के लिए 10 हजार रुपये उधार दिए थे। 8 जून की रात लगभग 8 बजे गांव में मुलाकात होने पर उसने अपने पैसे वापस मांगे

।इस बात से नाराज होकर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी प्रार्थी के घर के पास पहुंचा, जान से मारने की धमकी दी और टांगी से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी का दाहिना कान कट गया तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 327/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2), 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई सुरेंद्र कश्यप तथा हेड कांस्टेबल शरीफुद्दीन खान का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img
spot_img

Recent Posts

दीपक सिदार को आशीष मित्तल ने दी बधाई

रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार को आज आशीष मित्तल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।रायगढ़ | लैलूँगा | 06 अक्टूबरइस अवसर पर आशीष...

CHHATTISGARH NEWS

दीपक सिदार को आशीष मित्तल ने दी बधाई

रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार को आज आशीष मित्तल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।रायगढ़ | लैलूँगा | 06 अक्टूबरइस अवसर पर आशीष...

RAIGARH NEWS