कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-जर्वे में महिला शक्ति ने बिखेरी प्रतिभा, किसानों ने सराहा प्रयास


जांजगीर-चांपा। कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-जर्वे में आयोजित कार्यक्रम में महतारी सेवा समिति एवं मानिकपुरी महिला समाज, जिला जांजगीर-चांपा की महिलाओं ने अपने उत्पादों एवं कार्यों का आकर्षक स्टॉल लगाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न कार्यों का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित किसानों एवं अतिथियों ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि नारी शक्ति संकल्प ले तो वह किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकती है।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया कि समाज एवं परिवार के सहयोग से वे निरंतर आगे बढ़ रही हैं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उत्साहवर्धन के लिए शुभकामनाएं दीं।

महतारी सेवा समिति एवं मानिकपुरी महिला समाज की बहनों ने इस अवसर पर आदरणीय डॉ. के. डी. महंत के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. महंत के मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रेरणा से आज मानिकपुरी समाज की नारी शक्तियों को नई पहचान मिली है और वे पूरे छत्तीसगढ़ में समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

महिला समूह की ओर से कहा गया कि समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने में डॉ. के. डी. महंत का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...