spot_img
spot_img

बिलासपुर यातायात पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट कर हैदराबाद भेजा

spot_img
spot_img
spot_img

बिलासपुर। यातायात पुलिस बिलासपुर ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को समय पर चकरभाठा एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इस पहल के माध्यम से मरीज को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक **** के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **** के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने पूरे मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की। कंट्रोल रूम के माध्यम से मार्ग में आने वाले सभी ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया और प्रमुख चौक-चौराहों पर जवानों की तैनाती की गई।

भारी बारिश के बावजूद यातायात पुलिस के जवानों ने ड्यूटी संभालते हुए एंबुलेंस को बिना किसी अवरोध के एयरपोर्ट तक पहुंचाया। मरीज को दोनों फेफड़ों में निमोनिया, H1N1 संक्रमण, श्वसन विफलता और उच्च रक्तचाप की गंभीर समस्या होने के कारण एयर एंबुलेंस से **** रेफर किया गया।

यातायात पुलिस की इस त्वरित और मानवीय पहल की मरीज के परिजनों सहित आम नागरिकों ने सराहना की। नागरिकों ने भी सायरन सुनते ही अपने वाहन किनारे कर एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए सहयोग किया।

यातायात पुलिस ने मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए नागरिकों के सहयोग और जागरूकता की भी प्रशंसा की। यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि आपात स्थिति में पुलिस और जनता के सामूहिक प्रयास से जीवन बचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए जा सकते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS