spot_img
spot_img

पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

spot_img
spot_img
spot_img

सारंगढ़ बिलागढ़
बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदवन में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक महिला की जान चली गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को परमेश्वर साहू नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी देवंतीन साहू के साथ हुए विवाद के दौरान उस पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ भेजा गया।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों तथा एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर जांच आगे बढ़ाई गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घरेलू विवाद और नशे की स्थिति में उसके द्वारा यह घटना घटित हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में सारंगढ़ उप जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS