spot_img
spot_img

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर, बलौदा के दुर्घटना संभावित स्थलों का किया गया संयुक्त सर्वे

spot_img
spot_img
spot_img

जांजगीर-चांपा, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर बलौदा क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देश पर की गई।

संयुक्त निरीक्षण का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग तथा अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

टीम ने ग्राम बुडगहन, सराईसिंगार, डोंगरी और बलौदा पहारिया सहित उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां पूर्व में सड़क हादसे हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता, मोड़ों की स्थिति, यातायात संकेतक, रोड मार्किंग तथा वाहनों की आवाजाही का विस्तृत परीक्षण किया गया।

सर्वे के दौरान यह सामने आया कि तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना, चेतावनी संकेतकों की कमी, सड़क किनारे अतिक्रमण, खतरनाक मोड़ तथा कुछ स्थानों पर सड़क की खराब स्थिति दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रही है।

निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू करने की सलाह दी गई। इनमें नए संकेतक लगाना, स्पीड ब्रेकर का निर्माण, सड़क की मरम्मत, अतिक्रमण हटाना और यातायात प्रबंधन को मजबूत करना शामिल है। इन कार्यों के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक पत्र भी भेजे जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस लगातार निगरानी और जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS