महिलाओं ने बदली कबीर धाम की तस्वीर: वर्षों से अधूरे बाथरूम और पेयजल कार्य को किया पूरा, हरियाली अभियान भी शुरू

spot_img

जांजगीर-चांपा
चांपा। समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए महतारी सेवा समिति मानिकपुरी महिला समाज, जिला जांजगीर-चांपा की महिलाओं ने कबीर धाम परिसर में वर्षों से लंबित आवश्यक सुविधाओं को पूरा कर एक मिसाल पेश की है।


समिति की महिलाओं ने अपने सामूहिक प्रयासों से बाथरूम एवं पेयजल व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कराया। ये ऐसे कार्य थे, जिनका लंबे समय से समाज के लोग इंतजार कर रहे थे। महिलाओं की इस पहल से कबीर धाम आने वाले श्रद्धालुओं और समाजजनों को अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यहीं नहीं, समिति द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान भी शुरू किया गया है। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में कबीर धाम चारों ओर हरियाली से आच्छादित होकर स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला केंद्र बन सके।समिति की महिलाओं ने कहा कि यह अभियान केवल एक शुरुआत है। साहेब की कृपा और समाज के सहयोग से भविष्य में भी कबीर धाम के विकास एवं समाजहित के अनेक कार्य निरंतर किए जाएंगे।

समिति ने इस अवसर पर सभी सहयोगी भाई-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके निरंतर स्नेह और आशीर्वाद की कामना की।महिलाओं की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि यदि सेवा का संकल्प मजबूत हो,तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना संभव है महतारी सेवा समिति मानिकपुरी महिला समाज का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है नारी शक्ति ज़िंदाबाद के उद्घोष के साथ समिति ने समाज को सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...