नई जिम्मेदारी, नया संकल्प: शिक्षा में बेहतर परिणामों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से करेंगे कार्य – बसंत चतुर्वेदी

spot_img
जिला जाजगीर चापा


कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं डीईओ अशोक सिन्हा से भेंट कर लिया मार्गदर्शन, शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर हुई चर्च

विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में दायित्व संभालने के बाद बसंत चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बीईओ को शासन की शिक्षा संबंधी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार और विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सुझाव शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विकासखंड के प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में नए और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे

spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...