रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

spot_img

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद

रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर के न्यायाधीश एवं रायगढ़ जिले के पोर्टफोलियो जज जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने 25 एवं 26 जुलाई 2026 को रायगढ़ जिले के न्यायालयों एवं जिला जेल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।25 जुलाई को जस्टिस राजपूत ने जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़, बाह्य न्यायालय घरघोड़ा और खरसिया का निरीक्षण किया।

उन्होंने न्यायालयों की कार्यप्रणाली, आधारभूत संरचना, अभिलेखों के संधारण, न्यायिक प्रशासन और न्यायालयीन व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और न्यायालय पहुंचे पक्षकारों से आत्मीय चर्चा कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही न्यायिक कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन तथा न्यायालयीन प्रशासन में दक्षता बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।26 जुलाई को माननीय न्यायाधीश ने जिला जेल रायगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता, आवास और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने बंदियों के लिए तैयार भोजन को स्वयं ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता भी परखी।

यह दो दिवसीय निरीक्षण न्यायिक प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, न्याय वितरण प्रणाली को प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने तथा बंदियों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS