रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

spot_img


नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्या

हत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्त

रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस की त्वरित विवेचना से आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

  

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

27 जुलाई, रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर  पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के ग्राम धरमपुर साजापाली में 76 वर्षीय बुजुर्ग बंधन राम पण्डो की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए *आरोपी मकरदम उर्फ मुड़ी माझी (40 वर्ष) निवासी धरमपुर* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक विवेचना में हत्या का कारण नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद सामने आया है।

       25 जुलाई 2026 को मृतक के पुत्र नोहर साय पण्डो (30 वर्ष) ने चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई को सुबह अपनी पत्नी मां के साथ खेत-बाड़ी काम करने गया था, दोपहर जब वह खेत से घर लौटा, तब उसके पिता बंधन राम पण्डो घर के बाहर गांव के मकरदम उर्फ मुड़ी माझी के साथ पुराने जमीन विवाद को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उसकी पुत्री अंजली पण्डो ने दौड़कर बताया कि मकरदम ने टांगी से दादाजी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मौके पर पहुंचने पर आरोपी हाथ में टांगी लेकर फरार हो चुका था। रिपोर्ट पर चौकी रैरूमाखुर्द में हत्या का प्रयास का अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। उपचार के दौरान सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में बंधन राम पण्डो की मृत्यु हो जाने पर मर्ग जांच के उपरांत प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई।

         एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने तत्काल विवेचना तेज करते हुए संदिग्ध आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी मकरदम उर्फ मुड़ी माझी को उसके गृहग्राम धरमपुर से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नजूल जमीन पर कब्जे को लेकर वर्षों से चले आ रहे विवाद के चलते टांगी से वार कर हत्या करना स्वीकार किया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथनों से भी यह तथ्य सामने आया कि मृतक एवं आरोपी दोनों नजूल भूमि पर खेती करते थे तथा जमीन की सीमा और कब्जे को लेकर उनके बीच लगातार विवाद चल रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक हर वर्ष उसकी जमीन का कुछ हिस्सा अपने कब्जे में ले लेता था, जिससे आक्रोशित होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

         पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक विवेचना से गंभीर हत्या की इस वारदात का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर लिया गया।

           पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुर साजापाली में 76 वर्षीय बंधन राम पण्डो की हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया गया है । घटना नजूल जमीन में हिस्सेदारी को लेकर चला आ रहा विवाद होना सामने आया है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

    कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। किसी भी विवाद का समाधान कानूनी प्रक्रिया से करें, हिंसा का रास्ता अपनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

RAIGARH NEWS

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...