कोरबा में रिश्तों का कत्ल…! पत्नी पर शक…सास की हत्या और बेटे-बहू पर हमलाकुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव में एक ही रात हुई हत्या और जानलेवा हमले की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 65 वर्षीय महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया, जबकि उनके बेटे और बहू पर घर में सोते समय हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी हीरालाल धनुहार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।घर में सो रहे दंपति पर किया हमलापुलिस के अनुसार, चैतराम धनुहार और उनकी पत्नी परमिला धनुहार घर में सो रहे थे। देर रात उन पर कथित रूप से लाठी से हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।वृद्धा की हत्या कर शव जंगल में फेंकाहमले के बाद आरोप है कि 65 वर्षीय समारिन बाई, जो पास में अकेले रहती थीं, की हत्या कर उनका शव नजदीकी जंगल में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी हीरालाल धनुहार को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आई वजह पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था और वह मृतका के बेटे पर शक करता था। पुलिस का कहना है कि इसी संदेह के चलते उसने कथित रूप से यह वारदात की। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...