विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2026 की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

spot_img

*विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता पर हुई विस्तृत चर्चा।*

जांजगीर चांपा
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित विद्यार्थी विज्ञान मंथन (Vidyarthi Vigyan Manthan-2026) के अंतर्गत प्रदेश एवं जिले में आयोजित होने वाली विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज विज्ञान भारती के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी आदरणीय श्री सिन्हा जी से सौजन्य भेंट कर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा से जोड़ने, परीक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिकाधिक पंजीयन तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने संबंधी विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सिन्हा जी ने इस राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जिले के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश सचिव डॉ. शरद कौशिक, डॉ. एम.के.एस. साहिद, जिला समन्वयक राजेन्द्र जायसवाल, जिला सहायक समन्वयक डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, ब्लॉक समन्वयक लक्ष्मीनारायण तिवारी, प्रसन्न साव, चन्द्रशेखर महतो तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी, जांजगीर-चांपा सहित अन्य गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2026 के माध्यम से जिले के अधिकाधिक विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जांजगीर-चांपा एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे।

spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS