कबाड़ से जुगाड़ थीम पर बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां, रचनात्मक प्रतिभा की संकुल समन्वयक ने की सराहना

spot_img
जिला जाजगीर चापा


बम्हनीडीह। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बम्हनीडीह में शनिवार विशेष गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने “कबाड़ से जुगाड़” थीम पर अनुपयोगी सामग्री का उपयोग कर आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल राखियों का निर्माण किया। बच्चों की कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और नवाचार ने उपस्थित सभी अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बम्हनीडीह संकुल समन्वयक श्री दुष्यंत सिंह राज ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियों का अवलोकन कर उनके प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।

विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती अर्चना डनसेना ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक एवं नवाचार आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राखी निर्माण गतिविधि में श्रीमती कुमुदिनी शराफ एवं श्रीमती मंजूषा मिंज ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर श्री छतराम राज एवं श्री लखन लाल जायसवाल ने बच्चों की मेहनत, कल्पनाशीलता और उत्कृष्ट कला की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में श्रीमती रंजना साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

समापन अवसर पर श्रीमती पूर्णिमा तिवारी ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों का नियमित आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निरंतर नई उड़ान मिल सके

spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना, सचिन्द्र चौबे बने सीएम सुरक्षा में एएसपी

गृह विभाग ने जारी किया पदस्थापना आदेश, मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और वीआईपी सुरक्षा समेत विभिन्न इकाइयों में अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रायपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना, सचिन्द्र चौबे बने सीएम सुरक्षा में एएसपी

गृह विभाग ने जारी किया पदस्थापना आदेश, मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और वीआईपी सुरक्षा समेत विभिन्न इकाइयों में अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रायपुर। छत्तीसगढ़...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...