रायगढ़ : PG सीट बढ़ाने की मांग को लेकर NSUI का भूख हड़ताल, हर कक्षा में 15 अतिरिक्त सीटों की मांग

spot_img

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या का हवाला देकर आंदोलन; प्राचार्य ने कहा- प्रस्ताव उच्च शिक्षा अधिकारी को भेजा गया

रायगढ़। किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की संख्या और उच्च शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए PG की विभिन्न कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग की।

हर कक्षा में 15 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग

NSUI कार्यकर्ताओं के अनुसार, किरोड़ीमल महाविद्यालय रायगढ़ जिले का लीड कॉलेज है। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेते हैं। वर्तमान में PG की विभिन्न कक्षाओं में 50-50 सीटें निर्धारित हैं।

कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक PG कक्षा में 15 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की है, ताकि अधिक संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सके और उन्हें उच्च शिक्षा से वंचित न होना पड़े।

पहले भी सौंपा गया था ज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीट बढ़ाने की मांग को लेकर महाविद्यालय प्रबंधन को पहले भी ज्ञापन सौंपा गया था। अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया।

प्राचार्य बोलीं- शासन की अनुमति के बाद बढ़ेंगी सीटें

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोफिया अंब्रेला ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को अनुशंसा के साथ उच्च शिक्षा अधिकारी को भेज दिया गया है। शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद ही PG की सीटें बढ़ाने को लेकर आगे की कार्रवाई संभव होगी।

अन्य कॉलेजों में भी PG कक्षाएं शुरू करने की जरूरत

प्राचार्य ने कहा कि जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी PG की कक्षाएं शुरू होनी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को अपने आसपास ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए घर से दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।

उन्होंने कहा कि अन्य कॉलेजों में PG कक्षाएं शुरू होने से किरोड़ीमल महाविद्यालय पर विद्यार्थियों का अतिरिक्त दबाव भी कम होगा और उच्च शिक्षा की सुविधाओं का बेहतर विकेंद्रीकरण हो सकेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...