लैलूँगा | 12 अगस्त 2026 | रायगढ़

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़
लैलूंगा, रायगढ़।लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र साह ने क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व हरेली त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि हरेली त्यौहार हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की कामना करते हुए सभी से हर्षोल्लास के साथ हरेली पर्व मनाने की अपील की।
वीरेंद्र साह ने कहा— “हरेली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आप सभी को हरेली त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”





