WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

तिरंगा यात्रा : आज रायगढ़ में निकलेगी भव्य यात्रा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा 13 अगस्त, गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

नटवर हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी यात्रा

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान के अनुसार तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को शाम 4 बजे नटवर हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सिंदूर पार्क में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारों से शहर गूंजेगा।

ओपी चौधरी होंगे विशेष रूप से शामिल

तिरंगा यात्रा में रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे।

परिवार के साथ शामिल होने की अपील

अरुण धर दीवान ने रायगढ़ जिले के नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं और व्यापारियों से अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश है।”

हर घर तिरंगा अभियान को मिलेगा बल

जिला भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि रायगढ़ की हर गली, हर मोहल्ले और हर छत पर तिरंगा लहराए, यही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा इसी संकल्प का प्रतीक है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मेडिकल की आड़ में कथित अवैध क्लीनिक! गंझियाडीह में ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ का आरोप, शिकायत के बाद संचालक की धमकी से मचा...

जिला स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत के बाद बौखलाहट? पत्रकारों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की कथित धमकी, ऑडियो वायरलजशपुर/कोतबा। ग्राम...

CHHATTISGARH NEWS

मेडिकल की आड़ में कथित अवैध क्लीनिक! गंझियाडीह में ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ का आरोप, शिकायत के बाद संचालक की धमकी से मचा...

जिला स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत के बाद बौखलाहट? पत्रकारों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की कथित धमकी, ऑडियो वायरलजशपुर/कोतबा। ग्राम...

RAIGARH NEWS