WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रायगढ़ पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37



आमजन, वीआईपी एवं स्कूली वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था

समारोह स्थल पर सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था

    14 अगस्त, रायगढ़ । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा, यातायात के सुचारू संचालन तथा समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष ट्रैफिक रूट एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। समारोह स्थल मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन, वीआईपी एवं स्कूल बसों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
   
           वीआईपी वाहनों के लिए पृथक रूट एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। वीआईपी वाहनों के लिए निर्धारित वीआईपी रूट से आवागमन रहेगा तथा एसडीएम कार्यालय परिसर में P-1 वीआईपी वाहन पार्किंग, कलेक्टर कार्यालय परिसर में P-2 प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी वाहन पार्किंग एवं पुलिस कंट्रोल रूम के पास P-3 पुलिस कर्मचारियों की वाहन पार्किंग निर्धारित की गई है।
   
          आमजन के लिए निर्धारित रूट के अनुसार केलो विहार तिराहा से वाहनों को निर्धारित आमजनता रूट अनुसार ऑडिटोरियम के अंदर अपने वाहन *P- 4  में पार्क करेंगे। 

        स्कूल बसों के लिए विशेष रूट निर्धारित किया गया है। स्कूल बसें पंजरी प्लांट तिराहा से सीधे अंबेडकर चौक की ओर आकर दाहिने मुड़ेंगी और जनपद पंचायत कार्यालय होते हुए केलो बिहार तिराहा पहुंचेंगी। यहां बच्चों को सुरक्षित रूप से उतारने के बाद स्कूल बसों को निर्धारित *P-6* स्कूल बस पार्किंग स्थल पर पार्क किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ऑडिटोरियम क्षेत्र P-4 में भी  स्कूल बस वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्कूली बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें निर्धारित प्रवेश मार्ग से मिनी स्टेडियम परिसर में प्रवेश कराया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए मरिन ड्राईव पर अतिरिक्त पार्किंग हेतु P-5 बनाया गया है ।

            रायगढ़ पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा यातायात पुलिस एवं ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। समारोह में आने वाले नागरिकों से अपील है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहन पार्क करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और सभी नागरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह का सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से आनंद ले सकें।

       रायगढ़ पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

CHHATTISGARH NEWS

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

RAIGARH NEWS

ईश्वरपुर में बीच सड़क धंसी पुलिया! रोज हादसे, राहगीर घायल—फिर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर में सड़क के बीच बनी पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। पुलिया की...