कार्यस्थल पर महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में व्याख्याता गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

spot_img

रायगढ़। अभियान संवेदना के तहत महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने कार्यस्थल पर महिला से दुर्व्यवहार और लज्जा भंग के आरोप में एक व्याख्याता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वीर सिंह (39 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

13 अगस्त को महिला ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 13 अगस्त 2026 को थाना कोतरारोड़ में शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में आरोपी पर लज्जा भंग, यौन उत्पीड़न, अमर्यादित आचरण तथा मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना सहित विभिन्न आरोप लगाए गए थे। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 287/2026 के तहत बीएनएस की धारा 74, 75 एवं 79 में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

अनुचित व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

पीड़िता ने अपने कथन में आरोप लगाया कि आरोपी वीर सिंह गणित विषय का व्याख्याता है और स्कूल में नोडल का प्रभार संभाल रहा था। शिकायत के मुताबिक आरोपी द्वारा महिला स्टाफ के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया जाता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शासकीय अवकाश मांगने सहित अन्य अवसरों पर आरोपी द्वारा उसके साथ कार अथवा ट्रेन से जाने, घर छोड़ने तथा अपने घर चलने जैसी बातें कही जाती थीं। शासकीय दस्तावेजों के लेन-देन के दौरान गलत नीयत से हाथ छूने, ड्यूटी निरीक्षण के बहाने खिड़की से घूरने तथा स्कूल की डेली डायरी को झटककर फेंकने जैसे आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं।

स्टाफ मीटिंग में अपमानित करने का आरोप

पीड़िता के अनुसार 18 मार्च 2026 को स्कूल में आयोजित स्टाफ मीटिंग के दौरान भी आरोपी ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। महिला द्वारा आरोपी के व्यवहार पर आपत्ति जताए जाने के बावजूद कथित रूप से उसे सबके सामने अपमानित किया गया। इसके अलावा, तबीयत खराब होने के दौरान कक्षा में बैठकर पढ़ाने पर बच्चों के सामने अपमानित करने का आरोप भी लगाया गया है।

14 अगस्त को आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की विवेचना और पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध की श्रेणी में पाए जाने पर कोतरारोड़ पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को वीर सिंह पिता बाबूराम सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी चन्द्रनगर वार्ड क्रमांक 28, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अभियान संवेदना के तहत त्वरित कार्रवाई

यह कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक बंशी रात्रे एवं बलराम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एचपीवी टीकाकरण अभियान: अब तक 10,713 को लगा टीका, 1,976 टीकाकरण सत्र आयोजित

रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के...

CHHATTISGARH NEWS

एचपीवी टीकाकरण अभियान: अब तक 10,713 को लगा टीका, 1,976 टीकाकरण सत्र आयोजित

रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...